भ्रमण

में लेटा हुआ था गर्मी में
कानों में फोन की घंटी सुनाई दी
देखा तो मित्र दरोगा का फोन था
रिसीव करने पर उधर से आवाज आई
हैलो क्या कर रहे हो
मैंने बोला गर्मी में बुरा हाल है
मित्र ने बोला दो घंटे मैं तैयार हो जाओ
गर्मी का इलाज कर देंगे
चलते हैं कहीं ठंडी जगह पर घुमने
दो ही थे मैंने तीसरे को फोन लगाया
फिर उसको दो घंटे में तैयार होने के लिए बोला
खाना-वाना खाकर पैक कर जरूरी सामान
चल दिए भ्रमण के लिए ठंडे स्थान को
चार सौ किलोमीटर की दूरी तय कर
पहुंच गए ठंडे स्थान
भीड़ बहाड-बहुत थी
सुकून भरे हवा के झोंके प्रकृति का मनमोहक दृश्य भी  था
हंसी मजाक के पलों के साथ श्याम ढलने लगी
भटकते भटकते होटल में एक कमरा मिल गया
थकान से पता नहीं चला कब चित्त होकर सो गए
सुबह हुई खिड़की से सूर्य ने दस्तक दी
नाश्ते के साथ फिर ठंडे स्थान का आनंद
लेने के लिए घूमने निकल गए
पहाड़ों का मनमोहक दृश्य प्रदूषण मुक्त हवा के झोंके सुकून भरे वो दोस्तों के साथ पल
कब बीत गए सात दिन
नाश्ता के साथ बैगों को पैक कर
खुशनुमा यादों को समेट कर
लौट चलें फिर उस भागदौड़ भरी जिंदगी में


Comments

Popular posts from this blog

अन्य सामाजिक शास्त्रों से समाजशास्त्र का संबंध Relation of sociology with other social sciences

भारत में समाजशास्त्र का उद्भव एवं विकास( Growth and Development of sociology in India)

गणित के चिन्ह:-