रंग बदलती दुनिया

रंग बदलती दुनिया है
मौसम तो रंग बदलता है
पर यहां
सपनों को और,
अपनों को भी
रंग बदलते देखा है

गिरगिट तो रंग बदलता है
पर यहां
वादों को और,
यादों को भी
रंग बदलते देखा है

झूठे तो रंग बदलते हैं
पर यहां
रातों को और,
बातों को भी
रंग बदलते देखा है

बहरूपिया तो रंग बदलता है
पर यहां  
रिश्ते नातों को और,
जरूरतों को भी
रंग बदलते देखा है

नेता तो रंग बदलते हैं
पर यहां
लेता को और
देता को भी
रंग बदलते देखा है

इच्छाएं तो रंग बदलती है
पर यहां
बारिश को और,
वारिस को भी
रंग बदलते देखा है

मक्कार तो रंग बदलता है
पर यहां
मोहब्बत को और
दोस्तों को भी
रंग बदलते देखा है

गद्दार तो रंग बदलते हैं
पर यहां
विश्वासों को और 
खासम खासों को भी
रंग बदलते देखा है

दीवारें तो रंग बदलती हैं
पर यहां
रिश्वत से
तकदीर में लोगों के
रंग बदलते देखे हैं

डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर
ग्रेटर नोएडा

Comments

Popular posts from this blog

अन्य सामाजिक शास्त्रों से समाजशास्त्र का संबंध Relation of sociology with other social sciences

भारत में समाजशास्त्र का उद्भव एवं विकास( Growth and Development of sociology in India)

गणित के चिन्ह:-