मेरे प्रभु राम ने

मेरे प्रभु राम ने
बर्बरता,मंदिर ध्वस्त
की घड़ी देखी
मस्जिद निर्माण,अजान
की घड़ी देखी

निर्मम हत्या,मस्जिद ध्वस्त
की घड़ी देखी
धर्म गुरुओं की चैनलों पर वाद विवाद
की घड़ी देखी

मेरे प्रभु राम ने
बारिश,कप कपाती सर्दी,
चिलचिलाती धूप
की घड़ी देखी
त्रिपाल में क्षण ती धूप
टप टप बूंदों
की घड़ी देखी

कोर्ट कचहरी वकीलों की बहस 
की घड़ी देखी
फैसलों के उलट ते पलटते दौरों
की घड़ी देखी

मेरे प्रभु राम ने
बंदर बटवारा होते घर
की घड़ी देखी
अपनों का बेगानों की तरह व्यवहार
की घड़ी देखी

मंदिर निर्माण के वादों,इरादों
की घड़ी देखी
रथयात्रा,चुनावों के शोरगुल मे
बनती बिगड़ती सरकारों
की घड़ी देखी

मेरे प्रभु राम ने
भूमि पूजन,मंदिर निर्माण
की घड़ी देखी
रच बस गये सब राम नाम में
ऐसी घड़ी देखी

डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर(शिक्षक)
ग्रेटर नोएडा

Comments

Popular posts from this blog

अन्य सामाजिक शास्त्रों से समाजशास्त्र का संबंध Relation of sociology with other social sciences

भारत में समाजशास्त्र का उद्भव एवं विकास( Growth and Development of sociology in India)

गणित के चिन्ह:-