नमन उन शेरों को

नमन उन शेरों को
भूखे,प्यासे,गर्मी,सर्दी को पीछे छोड़
दुश्मन का सीना चीर बढ़ते हैं आगे
हौसलो और उमंग को रख आगे
दुश्मन को जो खदेड़ देते हैं पीछे

अपनों और सपनों को छोड़ पीछे
बांध कफन सिर पर
मातृभूमि की सेवा में बढ़ते हैं आगे
वादों और इरादों से
दुश्मन को हटा देते हैं पीछे

नमन उन शेरों को
अपने हितों को रख कर पीछे
देश सेवा के हित को रखते हैं आगे
ईमानदारी और अनुशासन को रख कर आगे
बेईमान और गद्दारों को करते हैं जो पीछे

आस्तीन के सांपों को
जिन्होंने कर दीया पीछे
तीन सौ सत्तर एवं राम जन्मभूमि
विवाद को खत्म कर बढे आगे

नमन उन शेरों को
हिंदू मुस्लिम की राजनीति को कर पीछे
राष्ट्रधर्म जन भावना को कर आगे
रामजन्म भूमि पर मंडरा रहे वर्षों से
धर्म के बादलों को कर पीछे
किया राम मंदिर निर्माण को आगे

रियासतों का कर एकीकरण
राजाओं को बैठा दिया पीछे
एक राष्ट्र,एक संविधान,एक झंडे  से
सशक्त भारत के सपने को कर गए आगे

डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर (शिक्षक)
ग्रेटर नोएडा

Comments

Popular posts from this blog

अन्य सामाजिक शास्त्रों से समाजशास्त्र का संबंध Relation of sociology with other social sciences

भारत में समाजशास्त्र का उद्भव एवं विकास( Growth and Development of sociology in India)

गणित के चिन्ह:-