हमारा शिक्षक कैसा हो?

भारतीय समाज में शिक्षक का अपना एक अलग ही स्थान होता है| शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है| शिक्षक समाज का मार्गदर्शक ,पथ प्रदर्शक होता है| शिक्षक समाज को अंधकार से उजाले की तरफ ले जाने वाला होता है |शिक्षक हमारे भविष्य का निर्माता होता है| शिक्षक के बिना समाज अधूरा है| शिक्षक हमें सही से जीने का तरीका सिखाता है| इस पृथ्वी पर शिक्षक ही एक ऐसा जीव है ,जो हमारी उपलब्धि पर सबसे ज्यादा खुश होता है |शिक्षक हमें स्वाभिमान से जीना सिखाता है| शिक्षक हमारे प्रेरणा का स्रोत है| भारतीय समाज में शिक्षक को भगवान का दर्जा दिया गया है |मात पिता के बाद यदि बच्चों पर सबसे अधिक अधिकार किसी का होता है तो वह शिक्षक का ही होता है| शिक्षक समाज का मस्तक होता है शिक्षक हमें अच्छे और बुरे में भेद करना सिखाता है| अतः शिक्षक में दुनिया के सभी गुण होने के कारण समाज की भी उससे कुछ ना कुछ अपेक्षाएं होती हैं|एक शिक्षक होने के नाते मेरी अपने शिक्षक से निम्न आशाएं होती हैं:-
1.मेरा शिक्षक ऐसा हो जो कमजोर बच्चों से भी उसी प्रकार की सहानुभूति रखता हो जिस प्रकार की सहानुभूति होशियार बच्चों से रखी जाती है|
2. मेरा शिक्षक ऐसा हो जो कक्षा के सभी बच्चों के साथ बिना किसी पक्षपात,  बिना जाति भेदभाव के, बिना धार्मिक भेदभाव के समान रूप से व्यवहार करता हो|
3. शिक्षक ऐसा हो कि वह कठिन से कठिन समस्या को भी सरल करके खेल खेल में सिखाने का प्रयास करें|
4. शिक्षक प्रेरणा का सागर हो जिससे वह छात्रों के जीवन में अंधकार रूपी समस्याओं को हल कर सके तथा छात्र उनसे प्रेरित होकर अपने जीवन को सुख में एवं आनंद पूर्ण बना सकें|
4. शिक्षक  के द्वारा कक्षा में शिक्षण कार्य ऐसा हो जिससे कि कम से कम गृह कार्य मिल पाए|
5. शिक्षक ऐसा हो जब हमारे द्वारा प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण न हो तो दूसरे अन्य बच्चों के द्वारा किए गए प्रोजेक्ट कार्य को हमें दिला कर हमारा भी प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण कराएं|
6.मेरा शिक्षक ऐसा हो जो पिछली डेक्सों पर बैठे हुए बच्चों को भी उतना ही सम्मान दे जितना अगली डेक्सो पर बैठे बच्चों को मिलता है|
7. शिक्षक ऐसा हो जो छात्रों के द्वारा समय पर कार्य न करने के बावजूद उन्हें सभी बच्चों के सामने न डांट कर अकेले में समझाएं|
8. शिक्षक ऐसा हो जो छात्रों को एक से अधिक बार पूछने पर भी उसी भाव से बताएं जैसे कि वह पहली बार ही बच्चों को समझा रहा है|
9. शिक्षक ऐसा हो जो पुस्तके ज्ञान के साथ-साथ चारित्रिक , नैतिक और व्यवहारिक ज्ञान भी हमें सिखाएं|
10. शिक्षक ऐसा हो जो छात्रों को उनकी मातृभाषा में सिखाने का प्रयास करें तथा स्वयं भी उसे उनकी मातृभाषा का अच्छे से ज्ञान हो|
11. शिक्षक ऐसा हो जो अपने अनुभवों तथा अन्य के अनुभवों को छात्रों के साथ शेयर करके जीवन का सही पाठ पढ़ाने वाला हो|
12.शिक्षक ऐसा हो जो वर्तमान शिक्षा के साथ  साथ अपडेट हो और जिस प्रकार वर्तमान शिक्षा में कंप्यूटर की आवश्यकता हो रही है तो कंप्यूटर का ज्ञान भी रखने वाला हो|
13. गरीब, मजदूर, किसान,असहाय छात्रों को किसी सामाजिक संस्था से आर्थिक मदद  कराने वाला हो|
14. जो शिक्षा वह बच्चों को दे रहा है उसका उनके जीवन में क्या महत्व है ? यह भी सिखाने वाला हो|
15. हमारा शिक्षक ऐसा हो जो सामाजिक समस्याओं से छात्रों को अवगत कराता रहे तथा सामाजिक समस्याओं से लड़ने के लिए हमें तैयार करता रहे|
16.हमारा शिक्षक ऐसा हो जो हम छात्रों को बिना डरा कर अच्छे से शिक्षण कराएं|
17. नवीनतम जानकारियों से हमें सदैव अपडेट रखें|
18. शिक्षण कराते समय वह हमें एक मित्र,  भाई, अभिभावक के जैसा कक्षा में महसूस कराने वाला हो|
19 शिक्षक चरित्रवान, धैर्यवान ,अनुशासन प्रिय, सुंदर व्यक्तित्व ,आत्मविश्वास से भरा हुआ ,असीम नेतृत्व शक्ति ,सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाला  हो|
20. गरीब बच्चों को कभी-कभी अपने आर्थिक सहयोग से  शैक्षिक भ्रमण कराने वाला हो|

Comments

Popular posts from this blog

भारत में समाजशास्त्र का उद्भव एवं विकास( Growth and Development of sociology in India)

अन्य सामाजिक शास्त्रों से समाजशास्त्र का संबंध Relation of sociology with other social sciences

गणित के चिन्ह:-