कोरोना से हटाते हैं ध्यान

बहुत उदास किया ऐ कोरोना तू ने ,चलो
अब तुझ से हटाकर,
शिक्षा पर लगाते हैं ध्यान
घर पर टेलीविजन ,खेलो पर बहुत दिया ध्यान
इनका धन्यवाद कर,चलो
घर मैं शिक्षा पर लगाते हैं ध्यान
परीक्षा परिणामों का था इंतजार
तू भीआ गया,चलो
एडमिशन कराकर शिक्षा पर लगाते हैं ध्यान
घर पर रुके रहने पर दिया है ध्यान,चलो
अब कैसे शिक्षा के मंदिर के खुले द्वार
इस पर सभी लगाते हैं ध्यान
ऑनलाइन शिक्षा में नेटवर्क के
आने जाने पर लगा रहता है ध्यान,चलो
शिक्षा के मंदिर में आने जाने पर लगाते हैं ध्यान
कोरोना कालचक्र में
छूटा संग कितने ही साथियों का,चलो
मिलने के बहाने पर लगाते हैं,ध्यान
घर में बंद रह कर
बहुत वक्त गुजारा फिजूल में,चलो
काम धंधे पर लगाते हैं ध्यान
बहुत दिन हो गए
सुनसान सड़कें,बंद रेलगाड़ियां को,चलो
हौसलों एवं जज्बों से, इन्हें चलाने पर देते हैं ध्यान
दुनिया में कोरोना से फैले अंधकार को
दूर करने के,चलो
अंधेरों में आशा की नई किरण ढूंढने पर देते हैं ध्यान

Comments

Popular posts from this blog

अन्य सामाजिक शास्त्रों से समाजशास्त्र का संबंध Relation of sociology with other social sciences

भारत में समाजशास्त्र का उद्भव एवं विकास( Growth and Development of sociology in India)

गणित के चिन्ह:-