वह विश्वास वाले क्षण

वह विश्वास वाले क्षण
उन क्षणों के बारे में,जब सोचता हूं
कुछ क्षण के लिए हंसी को रोक नहीं पाता हूं
कैसे बदल लिया उन क्षणों ने
अपने आप को कुछ क्षणों में
बस यही सोचता हूं उन क्षणों के बारे में
बहुत मासूम से लगते थे वह क्षण
क्योंकि विश्वास दिलाते थे वह क्षण
प्रत्येक क्षण एक ही रास्ते पर चलने का
एक ही क्षण में दूसरे रास्ते पर चले गए वह क्षण
ऐसा लगता है की अविश्वास वाले क्षण थे वह
हो सकता है सपने वाले क्षण हो वह
फिर लगता है मतलब वाले क्षण थे वह
धीरे से एक क्षण आवाज आती है कानो में
दोनों हाथों में लड्डू रखने वाले क्षण थे वह
कुछ क्षण के लिए सोचता हूं
बहुत जल्दी पहचान हो गई ऐसे क्षणों की
वरना रास्ते पर ला देते वह क्षण कुछ क्षणों में
फिर एक क्षण हवा के खुशनुमा झोंके ने
आवाज लगाई दो मुंह वाले क्षण थे वह
फिर धीरे से दिल के एक कोने से आवाज आती है
हो सकता है मजबूरी वाले क्षण हो वह
नहीं तो कौन सा क्षण चाहेगा
क्षण क्षण रास्ते बदलना

Comments

Popular posts from this blog

भारत में समाजशास्त्र का उद्भव एवं विकास( Growth and Development of sociology in India)

अन्य सामाजिक शास्त्रों से समाजशास्त्र का संबंध Relation of sociology with other social sciences

गणित के चिन्ह:-