तुम जो चाहोगे

तुम जो चाहोगे
जो बने हैं तालाब कूड़े के स्रोत
फिर से पानी के स्रोत बन जाएंगे
तुम जो चाहोगे
जो बना है वातावरण प्रदूषण युक्त
वह हो जाएगा प्रदूषण मुक्त
तुम जो चाहोगे
जो बना है नदियों का पानी विषैला
वह हो जाएगा पानी रसीला
तुम जो चाहोगे
जो पगडंडी सुखी पड़ी हैं
वह फिर से हरी भरी हो जाएंगी
तुम जो चाहोगे
जो गिर रहा है राजनीति का स्तर
वह फिर से संभल जाएगा
तुम जो चाहोगे
जो है किसान कि देश में दुर्दशा
अच्छी हो जाएगी उनकी दशा
तुम जो चाहोगे
जो बढ़ रही हैं महिलाओं के बलात्कार की घटनाएं
घटनाएं कम हो जाएंगी घटनी
तुम जो चाहोगे
जो बढ़ रहा है दहेज का प्रचलन
सादगी पूर्ण शादी कर खत्म कर दोगे यह चलन
तुम जो चाहोगे
गिरते हुए पानी के स्तर को
बचाकर बूंद बूंद पानी कर दोगे स्तर ऊंचा
तुम जो चाहोगे
छोड़कर लत नशीले पदार्थ की
जीवन को बना लोगे सार्थक

Comments

Popular posts from this blog

भारत में समाजशास्त्र का उद्भव एवं विकास( Growth and Development of sociology in India)

अन्य सामाजिक शास्त्रों से समाजशास्त्र का संबंध Relation of sociology with other social sciences

गणित के चिन्ह:-