यदि तुम कहो

वह विश्वास वाले क्षण
बहुत कुछ कहते हैं
तुम कहो तो
उन क्षणों की यादे
तुम्हें भेज दूं

वह विद्यालय में
बीता हुआ समय
तुम कहो तो
वहां कीए हुए वादों
की एक लिस्ट
तुम्हें भेज दूं

रात को मोबाइल पर  
खुशनुमा समय बिताना
सुबह काम पर जाना
तुम कहो तो
उन बातों की
एक सीडी बनाकर
तुम्हें भेज दूं

तुम्हें पाने के चक्कर में
जो अपनों को खोने का
रिस्क लिया था
तुम कहो तो
लिस्ट बनाकर
उन नाते रिश्तो की लिस्ट
तुम्हें भेज दूं

गाड़ी में परीक्षा देने जाना
रास्ते का यूं ही निकल जाना
तुम कहो तो
तुम्हारी तरह बदले
उन रास्तों की फोटो
तुम्हें भेज दूं

घर ऑफिस में फोन पर
समय तुम्हें देना
तुम कहो तो
उस समय की कीमत
हाथ दोस्तों के
तुम्हें भेज दूं

साथ जब तुम रहे
उस खुशी,उत्साह ,उमंग का
तुम कहो तो
धुंधली सी तस्वीरें
हवाओं के रास्ते
तुम्हें भेज दूं

Comments

Popular posts from this blog

अन्य सामाजिक शास्त्रों से समाजशास्त्र का संबंध Relation of sociology with other social sciences

भारत में समाजशास्त्र का उद्भव एवं विकास( Growth and Development of sociology in India)

गणित के चिन्ह:-