छलावा हिंदी भाषा के प्रति मेरा प्रेम

देखो तो सही
कहने को हिंदी
राष्ट्रभाषा है,
करने को काम
अंग्रेजी भाषा है,

देखो तो सही
बोलो तो हिंदी भाषा
गौरव है मेरा
लेकिन व्यवहार में,
बोलो तो अंग्रेजी भाषा
गौरव है मेरा

देखो तो सही
सरकारी कामकाज में पिछड़ी,
हिंदी भाषा है,
अगड़ी है अंग्रेजी भाषा

देखो तो सही
शिक्षा में हिंदी भाषा
अभिशाप है हमारा
लेकिन अंग्रेजी भाषा
शक्तिमान है हमारा

देखो तो सही
अपने देश में रेंगती हुई
अपनी ही हिंदी भाषा है
गैरों की भाषा अंग्रेजी
दौड़ती है

देखो तो सही
दुर्भाग्य हिंदी का
आईएस जैसी परीक्षा में
हिंदी को लेने वाला
चुना जाता है इक्का-दुक्का
गैरों की भाषा अंग्रेजी का
बोलबाला रहता है

Comments

Popular posts from this blog

भारत में समाजशास्त्र का उद्भव एवं विकास( Growth and Development of sociology in India)

अन्य सामाजिक शास्त्रों से समाजशास्त्र का संबंध Relation of sociology with other social sciences

गणित के चिन्ह:-