विश्वास किया था जब तुमने

विश्वास किया था जब तुमने
नासूर बने 370 को
देखो पल में हमने हटाया है
मातृभूमि के दुश्मनों को
देखो पल में पीछे हमने हटाया है
राम भूमि के विवाद को
देखो हमने जड़ से हटाया है

यूं ही साथ मिलता रहा तुम्हारा
मातृभूमि के गद्दारों को
चलकर आत्मनिर्भरता के रास्ते पर
देखो यूं ही हम पल पल में हटाएंगे
आस्तीन के सांपों के
जहरीले दांतो को
देखो तुम पल में हम हटाएंगे

तुम विश्वास करो हम पर
सबका साथ सबका विकास के नारे को
देखो पल भर भी पीछे ना हटाएंगे
यह राम रहीम की भूमि है
देखो इससे किसी को ना हटाएंगे
घोटाले बाजों को
देखो हमने कैसे हटाया है

विश्वास किया था जब तुमने
घर में घुस के गद्दारों के
धड़ से गर्दन को हटाया है
राफेल को सेना के बेड़े में लाकर
सैनिकों के मन से भय को हटाया है
कामों में पारदर्शिता लाकर
आमजन के मन से अविश्वास के अंधकार को हटाया है

विश्वास करो तुम हम पर
बहुत बचे हैं काम अभी
देखो उन सब को भी निपटाना है
मातृभूमि पर जाति धर्म के कचरे को
देखो इसको और अभी हटाना है
जिसने 135 करोड़ जनता के
विश्वास को किया है मजबूत
देखो इसको यूं ही ना हटाना है

Comments

Popular posts from this blog

अन्य सामाजिक शास्त्रों से समाजशास्त्र का संबंध Relation of sociology with other social sciences

भारत में समाजशास्त्र का उद्भव एवं विकास( Growth and Development of sociology in India)

गणित के चिन्ह:-