फिर उम्मीद भी

मिड डे मील ,जनगणना ,
पोलियो,चुनाव कराएं,
हम चाहते हैं शिक्षक करें
फिर उम्मीद करते हो
सरकारी विद्यालयों से अफसर निकले
ना मास्क,ना सामाजिक दूरी,
ना हाथ साफ रखें 
हम चाहते हैं,यह गुनाह माफ हो
फिर उम्मीद करते हो,
कोरोना से कोई मौत ना हो
कूड़ा फेंकना,खुले में सोच,पेशाब,थूकना
हम चाहते हैं यह गुनाह माफ हो
फिर उम्मीद करते हैं
सरकारी अस्पताल साफ हो
पेड़ों को काटे,फैक्ट्रियों,वाहनों से प्रदूषण फैलाएं
हम चाहते हैं यह गुनाह माफ हो
फिर उम्मीद करते हैं
वातावरण स्वच्छ एवं साफ हो
नशीले पदार्थों,तला भुना खाए
हम चाहते हैं यह गुनाह माफ हो
फिर उम्मीद करते हैं
सौ वर्ष निरोग जीवन सफल हो
चुनाव में दारू शबाब,रुपये पैसे
हम चाहते हैं यह गुनाह माफ हो
फिर उम्मीद करते हैं
सरकारें भ्रष्टाचार मुक्त एवं साफ हो
खाद बीज, कृषि यंत्र महंगे
हम चाहते हैं यह गुनाह माफ हो
फिर उम्मीद करते हैं
अन्नदाता आत्महत्या में विफल हो
समर्सिबल,टोटी से पानी बहाकर
हम चाहते हैं यह गुनाह माफ हो
फिर उम्मीद करते है
ने तरसे बूंद बूंद पानी के लिए

Comments

Popular posts from this blog

अन्य सामाजिक शास्त्रों से समाजशास्त्र का संबंध Relation of sociology with other social sciences

भारत में समाजशास्त्र का उद्भव एवं विकास( Growth and Development of sociology in India)

गणित के चिन्ह:-