स्वदेशी अपनाना है

आओ मिलकर
स्वदेशी का दामन थामे
मातृभूमि की छाती पर
चीन के बढ़ते हुए कदमों को थामे
स्वदेशी बनने के सपने को
पूर्ण करने के लिए दिन रात
अपने पैरों को ना दे थमने

आओ मिलकर
आत्मनिर्भर भारत बना कर
विदेशियों के सामने
भारत माता के सीने को ना दे झुकने
सीमा पर जवानों को दे आदेश
गद्दारों को ठोकने का

आओ मिलकर
भारत माता की जय जय कार करेंगे
गद्दारों की छाती पर चोट करेंगे
स्वदेशी ही अपनाएंगे
सेना का मान बढ़ाएंगे
आत्मनिर्भर भारत बनाएंगे

आओ मिलकर
चीन को सबक सिखाएंगे
स्वदेशी ही खाएंगे
स्वदेशी ही पहनेंगे
स्वदेशी से ही नहाएंगे
स्वदेशी से ही सीमा पर ठोकेंगे

आओ मिलकर
राष्ट्र प्रण सब लेंगे
गद्दारों से ना कभी हाथ मिलाएंगे
मातृभूमि की सेवा में सब कुछ न्योछावर कर देंगे
स्वदेशी से अलग कुछ और नहीं अपनाएंगे
भारत माता का तिरंगा सदैव ऊंचा रखेंगे






Comments

Popular posts from this blog

अन्य सामाजिक शास्त्रों से समाजशास्त्र का संबंध Relation of sociology with other social sciences

भारत में समाजशास्त्र का उद्भव एवं विकास( Growth and Development of sociology in India)

गणित के चिन्ह:-