उम्र कुछ भी हो,,,,,,

उम्र कुछ भी हो ,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हंसना,खिलखिलाना ना छोड़ना
अपनों से मिलना जुलना ना छोड़ना
पड़ोसियों से घुलना मिलना ना छोड़ना
छोटे बच्चों में खेलना कूदना ना छोड़ना

उम्र कुछ भी हो,,,,,,,,,
बड़े बुजुर्गों से मिलना ना छोड़ना
घूमना फिरना खेलना कूदना ना छोड़ना
कठिनाई कितनी भी आएं विश्वसनीयता को ना छोड़ना
सपने कभी देखना ना छोड़ना

उम्र कुछ भी हो,,,,,,,,,
सही रास्ते पर चल ना छोड़ना
नई दोस्त बनाना ना छोड़ना
लगातार सीखना ना छोड़ना
अपनों का साथ कभी ना छोड़ना

उम्र कुछ भी हो,,,,,,,,,,,
अपनी जड़ों को कभी ना छोड़ना
तर्क वितर्क करना ना छोड़ना
गुरुओं का सम्मान करना ना छोड़ना
जरूरतमंद की सेवा करना ना छोड़ना

उम्र कुछ भी हो,,,,,,,
जीव जंतुओं की सेवा भाव ना छोड़ना
अतिथि का मान सम्मान करना ना छोड़ना
धार्मिक स्थानों पर जाना ना छोड़ना
अपनों से बोलना चालना ना छोड़ना

उम्र कुछ भी हो, ,,,,,,,
अच्छी आदतों को ना छोड़ना
मात पिता की सेवा ना छोड़ना
महिलाओं के सम्मान में कोई कसर ना छोड़ना
किसी की गलती पर हाथ ना छोड़ना

डॉ देवेंद्र कुमार नागर (शिक्षक)
संस्थापक उम्मीद संस्था

Comments

Popular posts from this blog

अन्य सामाजिक शास्त्रों से समाजशास्त्र का संबंध Relation of sociology with other social sciences

भारत में समाजशास्त्र का उद्भव एवं विकास( Growth and Development of sociology in India)

गणित के चिन्ह:-