शिक्षा में है वो दम

शिक्षा में है वो दम
थाम ले जो इसका दामन
दुनिया में शान से जीने के लिए
उसमें भर देती है दम

बल है शिक्षा में इतना
भ्रष्टाचार का घोट देती है दम
स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कार्य करने के लिए
भर्ती है हम में दम

काम है शिक्षा का निराला
गरीब,किसान,मजदूरों को
जालिमों के शोषण से
मुक्ति दिलाने का रखती है दम

शिक्षा है सबसे दमदार हथियार
चाय रिक्षावाला हो,या फिर 
झुग्गी झोपड़ी वाला हो,सबको
शासक प्रशासक बनाने का रखती है दम

शिक्षा है ऐसी गुणकारी औषधि
जातिवाद आतंकवाद हो या फिर
धर्मवाद हो, ऐसी सब बीमारियों का
खात्मा करने का रखती है दम

शिक्षा है ऐसा अनमोल रतन
सुभाष गांधी हो या फिर
कलाम मोदी हो,ऐसे अनगिनत रत्नों को
जन्म देने का रखती है दम

Comments

Popular posts from this blog

अन्य सामाजिक शास्त्रों से समाजशास्त्र का संबंध Relation of sociology with other social sciences

भारत में समाजशास्त्र का उद्भव एवं विकास( Growth and Development of sociology in India)

गणित के चिन्ह:-