देखो तो सही

देखो तो सही
खुद पर भरोसा नहीं जिन्हें
नीचा दिखाते हैं,वही दूसरों को
दामन पर छींटे हैं जिनके बदनामी के
बदनाम करते हैं,वही दूसरों को

देखो तो सही
कामयाब किया जिन्हें
वही विरोध करते हैं हमारा
सब कुछ दिया जिन्हें
वही कुछ ना होने का हम पर दावा करते हैं

देखो तो सही
माना अपना हमने जिन्हें
वही बेगाने होने का दावा करते हैं
अपने आप पर विश्वास नहीं जिन्हें
वह हमें कहते हैं अविश्वसनीय

देखो तो सही
हम ने मिलाया अपने मित्रों से जिन्हें
वह बुराई करते हैं हमारी उन्हीं से
जीवन में अंधेरों से उजाला दिखाया जिन्हें
अंधेरे को सोचते हैं वही हमारे जीवन में

देखो तो सही
दोस्त मानते थे जिन्हें
दुश्मनों के पाले में अक्सर खड़े होते हैं वही
होशियारी सिखायी हमने जिन्हें
अक्सर होशियार बन कर वही दिखाते हैं हमें

डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर (शिक्षक)
ग्रेटर नोएडा

Comments

Popular posts from this blog

अन्य सामाजिक शास्त्रों से समाजशास्त्र का संबंध Relation of sociology with other social sciences

भारत में समाजशास्त्र का उद्भव एवं विकास( Growth and Development of sociology in India)

गणित के चिन्ह:-