सांवरा मुरली वाला

वो सांवरा मुरली वाला
सबके कष्ट हरने वाला
वो कंस पापी को मारने वाला
वो गायों को चराने वाला

बांके बिहारी दुष्टों को मारने आजा
माखन चोर माखन खाने आजा
यशोदा के लाल एक बार दर्शन देने आजा
यारों के यार सुदामा से मिलने आजा

वो मधुर मुरली सुना जा
वो अपने भक्तों की सुध लेजा
वो बच्चियों से दुराचार करने वालों का वध करजा
वो अपने भक्तों की अर्ज सुनजा

अर्जुन के सारथी आजा
मेरे दिल के द्वारे आजा
राधा के प्यारे न्यारे आजा
यमुना किनारे गायों को चराने आजा

द्रोपदी की लाज रखने वाले आजा
मधुर बांसुरी सुनाने आजा
नंदलाल मटकी फोड़ने आजा
सब के दुख हरने वाले आजा

वो घट घट में बसने वाले आजा
वो सावन की बौछारों में मिलने आजा
वो पापियों को नष्ट करने आजा
वो मुरली वाले मेरी नैया पार कर आजा

डॉ देवेंद्र कुमार नागर( शिक्षक )
संस्थापक उम्मीद संस्था

Comments

Popular posts from this blog

भारत में समाजशास्त्र का उद्भव एवं विकास( Growth and Development of sociology in India)

अन्य सामाजिक शास्त्रों से समाजशास्त्र का संबंध Relation of sociology with other social sciences

गणित के चिन्ह:-