माहौल शिक्षा का बनाएंगे

हर घर शिक्षा का दीप जलाएंगे
कुछ घर आप शिक्षा के दीप जलाओगे
कुछ घर हम शिक्षा के दीप जलाएंगे
हर नौजवान को शिक्षा का पाठ पढ़ाएंगे
आत्मनिर्भर भारत को बनाएंगे
जगमग शिक्षा के उजियारे होंगे
असहाय,गरीब शब्द कल्पना बन जाएंगे
मिलकर शिक्षा के गीत जब गाएंगे
चारों तरफ शिक्षा का माहौल बना देंगे
ऐसा शिक्षा का बीज बोएंगे
जिससे हर आंगन रोजगार की पौध उगे
खुशियों से सबके आंगन झूम उठेंगे
कर्तव्यों की सब बातें करेंगे
अधिकार किसी के नहीं छीनेगे
शिक्षा के रास्ते पर मिलकर चलेंगे
स्त्री पुरुष के सब भेद मिटेंगे
अनपढ़ शब्द डिक्शनरी से भागेंगे
पुस्तकों से पुस्तकालयों को सजाएंगे
शिक्षा के बल से सपनों को सवारेगे
अंधकार को भगाएंगे
रामराज लाकर मानेंगे

Comments

Popular posts from this blog

भारत में समाजशास्त्र का उद्भव एवं विकास( Growth and Development of sociology in India)

अन्य सामाजिक शास्त्रों से समाजशास्त्र का संबंध Relation of sociology with other social sciences

गणित के चिन्ह:-