डॉ देवेंद्र कुमार नागर की प्रोफाइल

डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर दुजाना गौतम बुध नगर के मध्यम वर्गीय किसान परिवार से आते हैं इन्होंने अपनी शिक्षा किताबों और अन्य साधनों के अभाव में न पूरी की वरन पीएचडी तक प्राप्त की आज भी शिक्षा की अलख जगाए  हुए हैं और भावी पीढ़ियों और आसपास के बच्चों के लिए पुस्तक व पुस्तकालय जैसी सुविधाओं के लिए संकल्प बद्ध होकर लोगों के घरों में पुरानी या प्रयोग में न रही पुस्तकों को आदान प्रदान करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए हुए हैं जिसके परिणाम भी हम सबके सामने आने लगे हैं अब तक लगभग 13000 जरूरतमंद बच्चों को लगभग 52000 पुस्तकें देकर उनका मनोबल ही नहीं बढ़ाया बल्कि पर्यावरण संरक्षण जिसमें बहुत बड़ी संख्या में पेड़ों को कटने से बचाया तथा जल संरक्षण को भी बढ़ावा दिया|
डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर का संकल्प है कि वह अपने जीवन की अंतिम सांस तक पुस्तकों के आदान-प्रदान और जल संरक्षण के लिए स्वयं को संकल्प  बद्ध किए हुए हैं|

Comments

Popular posts from this blog

अन्य सामाजिक शास्त्रों से समाजशास्त्र का संबंध Relation of sociology with other social sciences

भारत में समाजशास्त्र का उद्भव एवं विकास( Growth and Development of sociology in India)

गणित के चिन्ह:-